Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Jacqueline Fernandes ने किया कुछ ऐसा कि, पुणे पुलिस ने की जमकर तारीफ

Jacqueline Fernandes ने किया कुछ ऐसा कि, पुणे पुलिस ने की जमकर तारीफ

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: देशभर में कोरोना ने दहशत का माहौल बना दिया है। रोजाना आ रहे सक्रीय मामले हैरान कर देने वाले हैं। वर्तमान में कई संस्थाएं और बॉलीवुड सेलेब्स मिलकर लोगों की मदद करने में जुटे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी लगातार मदद कर रही हैं। एक्ट्रेस जरूरत मंद लोगों की मदद करने के लिए एक फॉउंडेशन लॉन्च की थी। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पहले साझा की थी।

पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज

अब एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस को सलाम करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- “मैं पुणे सिटी पुलिस को सलाम करती हूं, जो फ्रंटलाइन पर बेजोड रुप से मेहनत कर रहे हैं। इस महामारी से जंग जीतने में हमारा निस्वार्थ साथ दे रहे हैं।

पढ़ें :- Madhuri Dixit Nene video: माधुरी दीक्षित को देख एक फैन ने कहा- हेल्लो करो एंटी को ...

हम आपके साथ हैं।” बता दें कि एक्ट्रेस के इस ट्वीट का पुणे पुलीस ने रीट्वीट कर कहा- “पुणे पुलिस के प्रति उनके योगदान के लिए जैकलीन को धन्यवाद कहा है। आपका ये सहयोग हमारी टीम के लिए काफी मददगार रहेगा। जो इस महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रोतसाहित करेगा।”


जैकलीन फर्नांडिज एक नहीं बल्कि गैर सरकारी कई संस्थाओं से साथ मिलकर लोगों की मदद कर रही हैं। बता दें कि रोटी बैंक एनजीओ के साथ मिलकर उन्होंने 1 लाख लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फेनलाइनफाउंजेशन के साथ मिलकर उन्होंने जानवरों के लिए भी खाने और उनके स्वस्थ रहने की व्यवस्था भी की। इसके साथ ही जैक्लीन फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए भी मास्क और सैनिटाइजर मुहैया करवा रही हैं।

पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया

 

Advertisement