नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने एक इंटरव्यू में कहा कि BJP-RSS ने राम मंदिर से जुड़ा एक ट्रस्ट बनाया, जिसकी पूरी जानकारी PM मोदी, अमित शाह और CM योगी के पास थी, लेकिन इनकी आंखों के सामने चंदा चोरी कर लिया गया और राम के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि इस पर मेरे सहयोगी प्रमोद तिवारी की बात मुझे याद आती है, जिसमें उन्होंने संसद में कहा था कि ‘हम राम के पुजारी हैं और BJP के लोग राम के व्यापारी हैं’।
पढ़ें :- इस बार BJP को न चंदा मिलने जा रहा, न दान, न चढ़ावा और न ही वोट : अखिलेश यादव
चंदा चोरी हुआ, लेकिन नरेंद्र मोदी खामोश हैं
जयराम रमेश ने कहा कि राम के नाम पर बड़ा धोखा किया गया, चंदा चोरी हुआ, लेकिन नरेंद्र मोदी खामोश हैं। ये वही मोदी हैं, जो ‘कोई घुसा हुआ नहीं है’ कहकर चीन को क्लीनचिट दे देते हैं। वे हर छोटे से छोटे मसले पर बोलते हैं, लेकिन चंदा चोरी पर चुप हैं। इतना ही नहीं, नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से जुड़े जमीन घोटाले और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर भी नहीं बोलते। जबकि सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि अरुणाचल प्रदेश में करीब 1,200 करोड़ के भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ CBI जांच होनी चाहिए, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
राहुल गांधी BJP सरकार से सीधे सवाल पूछते हैं और वे कोई दोहरा मापदंड नहीं रखते
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नीयत साफ है। वे हमेशा कहते हैं कि ये विचारधारा की लड़ाई है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी वह दोहराते रहते थे कि हमारी लड़ाई संविधान को सुरक्षित रखने, सामाजिक न्याय दिलाने और आर्थिक विषमता को खत्म करने की है। उन्होंने हमेशा कहा है कि हम इस राजनीतिक तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे। उस यात्रा का नतीजा हम सभी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में देखा भी था। राहुल गांधी में पूरी स्पष्टता है। वे BJP सरकार से सीधे सवाल पूछते हैं और वे कोई दोहरा मापदंड नहीं रखते।
पढ़ें :- बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर सीट पर उपचुनाव का एलान, नामांकन 6 जुलाई से होगा शुरू
BJP को 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग के रूप में एक नया घटक दल मिला
BJP को 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग के रूप में एक नया घटक दल मिला और इन दोनों के खिलाफ हम लड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 27 लाख लोगों को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। ये वोट चोरी ही है। हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार के चुनाव वोट चोरी के उदाहरण हैं। अगर वोट चोरी न हुई होती तो बिहार, महाराष्ट्र में हमारे गठबंधन की सरकार बनती। बाकी हरियाणा के नतीजों ने तो सबने हैरान किया था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी, अमित शाह को पता चला गया था कि बिना खेल के बहुमत नहीं मिलेगा, इसीलिए चुनाव आयोग के साथ मिलकर SIR का खेल खेला गया।