Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video- जामिया VC मजहर आसिफ के बयान पर मचा बवाल, बोले- ‘हम भारतीयों के DNA में महादेव का DNA’

Video- जामिया VC मजहर आसिफ के बयान पर मचा बवाल, बोले- ‘हम भारतीयों के DNA में महादेव का DNA’

By Harsh 
Updated Date

JMI Delhi:  दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आयोजित RSS के ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम के बाद कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके संबोधन का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच बहस तेज हो गई है।
मंगलवार को जामिया कैंपस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से ‘युवा कुंभ’ नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर मजहर आसिफ भी शामिल हुए। कार्यक्रम का पहले से ही एनएसयूआई समेत कई छात्र संगठनों ने विरोध किया था, जिसके चलते कैंपस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

पढ़ें :- Miss Universe India 2026 : कौन हैं केरल की काज़िया लिज़ मेजो? जिन्होंने जीता 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का खिताब

अपने संबोधन के दौरान प्रोफेसर मजहर आसिफ ने कहा, “यहां जितने लोग बैठे हैं, जरूरी नहीं कि सबकी मातृभाषा एक हो, सबके संस्कार एक जैसे हों या परंपराएं समान हों। लेकिन हम सब भारतीय हैं, और भारतीय इसलिए हैं क्योंकि हमारे DNA में महादेव का DNA है।” उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में सनातन संस्कृति सबसे श्रेष्ठ है, क्योंकि यह सभी के हित की बात करती है। उन्होंने भगवान महादेव के परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि अलग-अलग स्वभाव, समुदाय और प्रतीकों के बावजूद सब एक साथ रहते हैं।

पढ़ें :- अमेरिकी डील का ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान किया समर्थन, बोले- जंग से निकलने का यही एकमात्र रास्ता

उन्होंने कहा कि भगवान शंकर के गले में सांप है, गणेश जी का वाहन चूहा है, पार्वती जी का वाहन शेर है, कार्तिकेय की सवारी मोर है। सामान्य रूप से ये एक-दूसरे के विरोधी माने जाते हैं, लेकिन महादेव के परिवार में सब साथ रहते हैं। यही संदेश सनातन संस्कृति भी देती है कि अलग-अलग जाति, धर्म और समुदाय के लोग एक साथ सद्भाव से रह सकते हैं। कार्यक्रम में उन्होंने आरएसएस नेताओं का स्वागत भी किया और इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Advertisement