Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. JKSSB Recruitment: जम्मू और कश्मीर स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने 669 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

JKSSB Recruitment: जम्मू और कश्मीर स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने 669 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

JKSSB Recruitment: जम्मू और कश्मीर स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने 2024 के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस में 669 सब इंस्पेक्टर (SI) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक आवेदन जारी कर दिए है. इच्छुक उम्मीदवार 3 दिसंबर 2024 से आवेदन भी कर पाएंगे. आवेदन की लास्ट डेट 2 जनवरी 2025 है. आवेदन प्रक्रिया JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर पूरी कर सकते है.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जरूरी शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर डिग्री)होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है. उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर के निवासी होने चाहिए और यह प्रमाण पत्र 2 जनवरी 2025 से पहले जारी किया जाना जरुरी है. शारीरिक मापदंड उम्मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

आयु सीमा

सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 28 साल है. सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 18 से 30 साल है. आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाने वाली है.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया में तीन चरण होने वाले है. इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (PET) शामिल है. लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के प्रश्न होंगे, जो केवल अंग्रेजी भाषा में होने वाले है. गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन होगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर कुल अंकों का ¼ कटेगा.

विशेष बोनस अंकों का भी है प्रावधान

इतना देना होगा आवेदन शुल्क: इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना बहुत ही जरुरी है. सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये तक किया गया है. जबकि रिजर्व्ड श्रेणियों के लिए शुल्क 600 रुपये रखा गया है. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें

Advertisement