Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Jatamansi oil: हेयर फॉल से बचाता है और बालों को काला करता है जटामांसी का तेल, ये है घर में बनाने का तरीका

Jatamansi oil: हेयर फॉल से बचाता है और बालों को काला करता है जटामांसी का तेल, ये है घर में बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियों का जिक्र है जिसका इस्तेमाल करने से शरीर से लेकर बाल और चेहरे की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसी ही जड़ी बूटियों में से एक है जटामासी। इसका इस्तेमाल करने से बाल हेल्दी होते है।

पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

आज हम आपको जटामासी के तेल को लगाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है। साथ ही इसे घर में बनाने का तरीका भी बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है। जटामांसी के तेल मेलिनिन का प्रोडक्शन बढ़ा देता है। जिसकी वजह से बाल काले रहते हैं।

जटामांसी का तेल घर में बनाने के लिए एक कांच की बोतल या कंटेनर ले लें। इसमें जटामांसी का पाउडर,अरंडी तेल और नारियल का तेल डा लें।अब इस कंटेनर पर कपड़ा बांधकर ढक्कन को अच्छी तरह से बंद करके तीन से चार दिनों तक रख दें। ध्यान रहे इस दौरान इसे बिल्कुल खोलना नहीं है।

इसके बाद एक हफ्ते तक ऐसी जगह रखें जगह रोशनी बिल्कुल न हो मतलब एकदम अंधेरा हो। एक हफ्ते के बाद यह तेल लगाने के लिए तैयार है।
जटामांसी के तेल को अपने बालों की स्कैल्प और जड़ों में मसाज करें। आधा घंटे के बाद शैंपू कर लें।

पढ़ें :- Malaika Arora Skin Care Tips : मलाइका ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, 50 की उम्र में भी ग्लो करेगा आपका चेहरा
Advertisement