Bollywood news: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाड़ली जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) आज अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) का जन्म 6 मार्च 1997 में मुंबई में हुआ था। इस खास अवसर पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस की ढेरों बधाईयां भी दी जा रही है।
पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज
इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया जा चुका है, जहां एक फैन में केक कटवा एक्ट्रेस का बर्थडे मनाया है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री का एक फैन उनके लिए बर्थडे केक लेकर एयरपोर्ट पर आ जाता है, जिसको देख कर जान्हवी चौंक जाती हैं।
जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) वहां रुककर केक काटती है और मुस्कुराते हुए फैन का शुक्रिया अदा करती है। जिसके उपरांत वो पेपराजी को पोज देते हुए एयरपोर्ट के अंदर चली जाती है।एक्ट्रेस का ये वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया
जिस पर फैंस दिल खोल कर प्यार लूटा रहे हैं और कमेंट कर जन्मदिन की बधाईयां भी देने का काम कर रहे है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो जाह्नवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी मूवी ‘गुड लक जेरी’ में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ भी है।