रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) कैबिनेट का विस्तार पांच दिसंबर को होगा। जिसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद और लेफ्ट के विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि किस दल से कितने मंत्री बनेंगे, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। जबकि, इससे पहले 28 नवंबर को राज्य में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
पढ़ें :- IND vs AFG Asian Games Live : बारिश के कारण दूसरा क्वार्टर-फ़ाइनल रद्द, भारत को मिला सेमी-फाइनल का टिकट
झामुमो-नीत गठबंधन को मिला है बहुमत
झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत कांग्रेस-राजद और लेफ्ट के गठबंधन को 56 सीटों पर जीत मिली थी। जिसमें सबसे ज्यादा झामुमो ने 34 सीट, कांग्रेस ने 16, राजद ने चार और सीपीआई (एमएल) (एल) को दो सीटें मिली थी। वहीं विपक्ष एनडीए गठबंधन को 81 में से सिर्फ 25 सीटें मिली थी। इसमें भाजपा 21 और आजसू, एलजेपीआरवी, जेडीयू और जेकेएलम को एक-एक सीटें हासिल हुई थी।
झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। जिसमें पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवबंर को जारी किए गए थे। विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस, राजद और लेफ्ट का गठबंधन चुनाव लड़ा था। वहीं विपक्ष में भाजपा, आजसू, जेडीयू और एलजेपीआरवी का गठबंधन था।