Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. JKPSC Recruitment : JKPSC ने 575 लेक्चरर पदों पर निकाली भर्ती, ये कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

JKPSC Recruitment : JKPSC ने 575 लेक्चरर पदों पर निकाली भर्ती, ये कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

JKPSC Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने 575 लेक्चरर पदों के लिए भर्ती निकाली है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें. आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है. एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाना होगा.

पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी

कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए अप्लाई

निवास: उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासी होने चाहिए. साथ ही संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए है.शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें नोटिस का लिंक आगे दिया गया है. आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर, आयु सीमा विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित है.

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग:₹1200, आरक्षित वर्ग: ₹700, PHC उम्मीदवार: शुल्क मुक्त

पढ़ें :- हालात से नहीं हारी गया की बेटी, पति की मौत के बाद भी पढ़ाई जारी रख BPSC में पाई सफलता

आवेदन प्रक्रिया

वैकेंसी डिटेल्स

Advertisement