Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Job: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

Job: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Central Bank of India Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है और 12 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 62 पदों को भरा जाएगा.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सिर्फ इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा. उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, और उनका चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा.

आवेदन शुल्क  

सामान्य/EWS/OBC श्रेणी के लिए शुल्क: ₹750 + GST देना होगा. वहीं SC/ST/PWBD उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी. भर्ती से संबंधित विस्तृत विवरण, पात्रता मानदंड, और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
Advertisement