Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Jupiter Pushya Nakshatra 2026 : देव गुरु बृहस्पति करेंगे पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें डेट और प्रभाव

Jupiter Pushya Nakshatra 2026 : देव गुरु बृहस्पति करेंगे पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें डेट और प्रभाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jupiter Pushya Nakshatra 2026 :  ग्रह मंडल में देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह ज्ञान, शिक्षा, धन और संतान आदि के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह के गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। 4 जुलाई 2026 को शनिवार के दिन दोपहर 03 बजकर 57 मिनट पर गुरु का पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद मे प्रवेश होगा। इसके बाद गुरु का पुष्य नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश 19 जुलाई को होगा।आइए जानें ये 4 राशियां कौन सी है जिनके जातकों को गुरु ग्रह विशेष लाभ देगा।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 Today : ग्रहों के सेनापति मंगल आज करेंगे गोचर, इन राशियों के साहस और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करना मेष राशि के लोगों के लिए अति शुभ सिद्ध होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और नौकरी में पद या पैसा बढ़ेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आय के कई रास्ते खुलेंगे।

कन्या राशि
इस समय कन्या राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

मीन राशि
गुरु के नक्षत्र पद परिवर्तन से मीन राशि वालों का सुख बढ़ेगा। बड़ी उपलब्धियां को हासिल करने का समय है। किसी पुरानी योजनाओं पर का शुरू करने का समय है। भूमि, भवन या वाहन खरीद सकते हैं। करियर में तेजी से तरक्की होगी। करियर में नए मौके हाथ लगेंगे।

पढ़ें :- Belpatra Plant : सावन में लगाएं ये खास पौधा, जानें सही दिशा और सावधानियां
Advertisement