Kamada Ekadashi 2024 : एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि कामदा एकादशी व्रत के पुण्य से जीवात्मा को पाप से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कामदा एकादशी 2024 की डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि ।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
कामदा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का शुभारंभ 18 अप्रैल 2024 शाम 05 बजकर 31 मिनट पर होगा, जिसका समापन 19 अप्रैल को संध्याकाल 08 बजकर 04 मिनट पर होगा। कामदा एकादशी व्रत 19 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 05 बजकर 51 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक है।
व्रत पूजा विधि
कामदा एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।एकादशी व्रत में भगवान विष्णु
की पूजा की जाती है इसलिए उनकी मूर्ति को ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मन्त्र का उच्चारण करते हुए पंचामृत से स्नान आदि कराकर वस्त्र,चन्दन,जनेऊ ,गंध,अक्षत,पुष्प,तिल,धूप-दीप,नैवैद्य ,ऋतुफल,पान,नारियल,आदि अर्पित करें। इसके बाद कामदा एकादशी की कथा का श्रवण या वाचन करने का अत्याधिक पुष्यफल प्राप्त होता है। इसलिए भगवान की पूजा के बाद कथा का श्रवण् करें। एकादशी व्रत की पूजा के अन्त में आरती अवश्य करें।