नई दिल्ली। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर (Folk singer Neha Singh Rathore) को लेकर एक मीडिया संस्थान ने आपत्तिजनक और भ्रामक खबर चलाई, जिसके खिलाफ नेहा ने एक मुहिम छेड़ दी। अपनी मुहिम में नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से पूछा था कि क्या आपको इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना है। इस मामले पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का जवाब आया है। उन्होंने इस मामले पर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) का समर्थन करते हुए कहा कि टीआरपी के लिए किसी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात है।
पढ़ें :- Video-अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-भाजपा को डर है कि कोई आस्थावान श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का न फूंक दे पुतला
क्या था पूरा मामला?
एक न्यूज चैनल में खबर चलाई थी कि नेहा राठौर जिस हॉस्टल में रहती थीं, उस हॉस्टल में सेक्स रैकेट चल रहा था और पुलिस ने वहां छापा मारा है। न्यूज चैनल ने इस दौरान विजुअल्स में नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) की फोटो का भी इस्तेमाल किया। इस घटना को लेकर नेहा सिंह राठौर (Neha Rathore) ने आपत्ती जताई और भारी नाराजगी के साथ न्यूज चैनल के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से इस मामले पर समर्थन के लिए लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। नेहा की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कंगना ने नेहा का समर्थन किया और कहा कि टीआरपी के लिए किसी भी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात है।
जानें क्या बोलीं कंगना?
नेहा जी। आपके राजनैतिक विचार और समय-समय पर दिए बयान मेरे राजनैतिक विचार के विरुद्ध व मेरे लिए अस्वीकार होते हैं किंतु किसी भी महिला को टीआरपी के लिए बेबुनियाद बदनाम करना बेहद घटिया बात है। ABP के हैड को इसकी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।
पढ़ें :- उत्तराखंड में निवेश के नाम पर धामी सरकार का फ़र्ज़ीवाड़ा और यह BJP ‘डबल इंजन' मॉडल का है एक और नमूना: राहुल गांधी
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 18, 2026
नेहा सिंह राठौर के पोस्ट का जवाब देते हुए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा कि नेहा, आपके राजनैतिक राजनैतिक विचार और समय-समय पर दिए बयान मेरे राजनैतिक विचार के विरुद्ध व मेरे लिए अस्वीकार होते हैं किंतु किसी भी महिला को टीआरपी के लिए बेबुनियाद बदनाम करना बेहद घटिया बात है। न्यूज चैनल के हैड को इसकी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।
नेहा ने पोस्ट कर क्या पूछा था?
सिंगर नेहा सिंह राठौर ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। पोस्ट में नेहा ने लिखा कि “डियर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) , आपकी तरह मैं भी इस देश की बेटी हूँ। हालाँकि आपकी और मेरी विचारधारा में फ़र्क़ है, लेकिन ये फ़र्क़ हम दोनों के महिला होने के साझे सच को नहीं बदल सकता। न्यूज चैनल ने जान-बूझकर मेरे खिलाफ फेक न्यूज चलाई और मुझे वेश्या कहा, ये झूठी खबर पूरे देश ने देखी और मेरा सम्मान आहत हुआ। आपके परिवार में भी आपकी बहनें होंगी! बच्चियाँ होंगी! क्या आपको उनके लिए डर नहीं लगता? क्या आपको न्यूज चैनल की इस बदमाशी पर कुछ भी नहीं कहना है?