Kannada Controversy: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका गाना नहीं, बल्कि बेंगलुरु के एक कॉन्सर्ट में हुआ विवाद है. 25-26 अप्रैल 2025 को ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में परफॉर्म करते वक्त कुछ लोगों ने सोनू निगम से कन्नड़ में गाना गाने की मांग की.
पढ़ें :- फिल्मफेयर अवार्ड्स में अभिनेता अल्लु अर्जुन को फिल्म पुष्प-2 द रूल के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
इस हो चुकी पर सोनू निगम (Sonu Nigam) भड़क गए और उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी मांगें बंटवारे को बढ़ावा देती हैं. इस बयान ने तूल पकड़ लिया, और अब उनके खिलाफ FIR दर्ज है.
इसके बाद अब सोनू निगम (Sonu Nigam) ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जी हां, सोनू निगम ने इसको लेकर हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जिसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है.
इस पोस्ट में सोनू निगम ने लिखा ‘नमस्कार. मैंने कन्नड़ भाषा, संस्कृति, संगीत, कलाकारों, राज्य और लोगों को बेपनाह प्यार दिया है, न सिर्फ कर्नाटक में, बल्कि दुनिया भर में. मैं अपने कन्नड़ गानों को दूसरी भाषाओं, यहां तक कि हिंदी से भी ज्यादा प्यार करता हूं.
पढ़ें :- फिल्म धुरंधर और टॉक्सिक पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- क्या दोनों फिल्मों के बीच होगा बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड
मेरे पास हर कॉन्सर्ट के लिए एक घंटे से ज्यादा कन्नड़ गाने तैयार होते हैं. मैं 51 साल का हूं भाषा के नाम पर कोई मुझे अपमानित करे, खासकर मेरे बेटे जितना जवान लड़का, ये मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा. मैं कर्नाटक के समझदार लोगों पर छोड़ता हूं कि वो तय करें, गलती किसकी है. मैं आपका फैसला स्वीकार करूंगा.’