Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. कन्नौज : पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चार छात्रों की मौत, करीब 24 बच्चे और स्टाफ घायल

कन्नौज : पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चार छात्रों की मौत, करीब 24 बच्चे और स्टाफ घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Kannauj School Bus Accident : यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को टक्कर मार दी, जिससे चार स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें छात्र व स्कूल स्टाफ शामिल हैं। पुलिस और बचाव दल तुरंत मौक़े पर पहुँचे और घायल छात्रों को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें कानपुर रेफर किया जा रहा है। वहीं, मामूली रूप से घायल 22 बच्चों का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पढ़ें :- आगरा: डिवाइडर से टकरा कर कई बार पलटी क्रेटा, खाई में जा गिरे तीन लोगों की मौत: सीट बेल्ट ने बचाई दो की जान

कन्नौज पुलिस के अनुसार, थाना ठठिया क्षेत्रान्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किमी 209.9 पर जनपद कौशांबी की ओरिएंट पब्लिक स्कूल की बस, जो वृन्दावन, मथुरा से पिकनिक कर जनपद कौशांबी वापस जा रही थी, जो एक्सप्रेस वे पर खडी थी जिसमें पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 04 स्कूली बच्चों की मृत्यु हो गई तथा 24 बच्चे/स्कूल स्टाफ घायल हुए हैं, जिनमें 02 गंभीर घायल हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। तथा 02 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर कानपुर रेफर किया गया है । वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा शेष सुरक्षित बच्चों की घर वापसी हेतु व्यवस्था की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया, “कौशाम्बी से लगभग 50 छात्रों और स्टाफ को लेकर आ रही एक स्कूल बस मथुरा से लौट रही थी। तभी थथिया के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 209वें किलोमीटर के निशान पर एक ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। तिरवा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें कानपुर रेफर किया जा रहा है। वहीं, मामूली रूप से घायल 22 बच्चों का इलाज तिरवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है…”

Advertisement