Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kanpur Fire Accident : कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में एक घर में अचानक भीषण आग लगी, हादसे में तीन की मौत

Kanpur Fire Accident : कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में एक घर में अचानक भीषण आग लगी, हादसे में तीन की मौत

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। कानपुर के काकादेव थाना  (Kakadev Police Station) क्षेत्र में गुरुवार देर रात दीवाली पर्व पर एक घर में अचानक भीषण आग (Massive Fire) लग गई। हादसे में झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई। घटना रात ढाई बजे के आसपास हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया था।

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, सीआईएसएफ के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पांडू नगर इलाके में संजय श्यामदासानी अपनी पत्नी कनिका श्यामदासानी और हाऊस मेड छवि चौहान के साथ रहते थे। देर रात दिवाली पूजन के बाद परिवार मंदिर में दिया जलाकर सो गया था। देर रात अचानक आग लग गई।

कुछ ही देर में घर में रखे लकड़ी के सूखे फर्नीचर से आग तेजी से फैलती चली गई। हादसे में दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, हाऊस मेड बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने उसे रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थीं और कड़ी मशक्कत से काबू पा लिया गया था। तीनों का अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने पहले दंपती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान तीसरे की भी मौत हो गई है।

पढ़ें :- Viral-नशे में धुत दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा, बोल तो पा नहीं रहे भजन क्या गाओगे?

डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में संजय श्यामदासानी (48), कनिका श्यामदासानी (45) और छवि चौहान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंदिर में रखे दीपक से आग लग गई थी। ये गहरी नींद में थे और बाहर नहीं निकल पाए थे। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement