Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kanpur News : बारात में बिदका दूल्हे का घोड़ा, मासूम को मारी लात, ऑन स्पॉट मौत

Kanpur News : बारात में बिदका दूल्हे का घोड़ा, मासूम को मारी लात, ऑन स्पॉट मौत

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। यूपी के कानपुर (Kanpur) में बारात निकलने से ठीक पहले बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, दूल्हे के बैठने के लिए घोड़ा बुलाया गया था। इस घोड़े के पीछे एक बच्चा खड़ा था। इसी बीच बैंड-बाजे की आवाज से घोड़ा बिदक गया। उसने पीछे खड़े बच्चे को लात मार दी। मासूम घोड़े की लात सह ना सका, उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्चे ने दम तोड़ दिया था।

पढ़ें :- पीएम मोदी संसद में बयान दें, न कि रात में वीडियो रिकॉर्ड कर एकतरफा मन की बात करें : मल्लिकार्जुन खरगे

ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे सबकुछ ठीक चल रहा है, दूल्हा घोड़े से उतरकर मंदिर में पूजा करने गया है। बारात रवाना होने से पहले की रस्में निभाई जा रही हैं। तभी बैंड-बाजे की आवाज के बीच घोड़ा बिदक जाता है और लात चलाने लगता है। इसी दौरान घोड़े की लात पीछे खड़े 6 साल के बच्चे को पड़ जाती है। वह धड़ाम से नीचे गिर जाता और चोटिल हो जाता है।

मामला कानपुर के हनुमंत बिहार (Hanumant Bihar) इलाके का है। मृतक बच्चे का नाम कृष्णा गुप्ता है। वह कक्षा 1 का छात्र था। उसके पिता सुरेश गुप्ता ई-रिक्शा चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक, शादी के 12 साल बाद बड़ी मन्नतों के बाद सुरेश को बच्चा हुआ था। लेकिन महज 6 साल की उम्र में उस बच्चे की मौत हो गई।

फिलहाल, मृतक के परिवार वाले इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं, ना ही पोस्टमार्टम करना चाहते हैं। उनका कहना है कि इसमें किसी की गलती थी, अनहोनी थी जो हो गई। बच्चों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।  रो-रो कर उनका बुरा हाल है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पढ़ें :- CJP-Government Talks : आज सीजेपी और सरकार के बीच दूसरी बार होगी बातचीत, वांगचुक ने देर रात तोड़ा अपना अनशन
Advertisement