Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Karbonn Rebel : सस्ते स्मार्टफोन कार्बन रेबेल और कार्बन रेबेल प्रो होने वाले हैं भारत में लॉन्च , जानें बैटरी के साथ डिस्प्ले

Karbonn Rebel : सस्ते स्मार्टफोन कार्बन रेबेल और कार्बन रेबेल प्रो होने वाले हैं भारत में लॉन्च , जानें बैटरी के साथ डिस्प्ले

By अनूप कुमार 
Updated Date

Karbonn Rebel :  देसी मोबाइल कंपनी कार्बन ने बीते दिनों ही अनाउंस किया था कि वह स्मार्टफोन बाजार में फिर से वा​पसी कर रही है। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर अपकमिंग कार्बन स्मार्टफोन के नाम, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। देसी ब्रांड द्वारा दो मोबाइल फोन लॉन्च किए जा रहे हैं जिनके नाम Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro हैं। इन अपकमिंग सस्ते 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

पढ़ें :- NVS-03 launch : NVS-03 के लॉन्च के बाद PM मोदी ने की ISRO की तारीफ , 'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम'

Karbonn Rebel
यह कम कीमत में बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा। वहीं पावर बैकअप की बात करें तो इसके लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि यह फास्ट चार्जर और यूएसबी टाईप-सी केबल फोन के साथ ही मिलेगी। गौरतलब है कि यह एआई वाला फोन है जिसमें इनबिल्ट Gemini का सपोर्ट दिया गया है।

डिस्प्ले
Karbonn Rebel स्मार्टफोन को 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और 650nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।

एंड्रॉयड 16 वर्जन
यह सस्ता 5जी फोन प्योर एंड्रॉयड 16 वर्जन पर लाया जा रहा है जिसमें 2 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

सामने आई जानकारी के अनुसार 2 नवंबर को Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro इंडिया में लॉन्च होंगे और दिवाली के मौके पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

पढ़ें :- दीपोत्सव-2026 : घर बैठे श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित करेंगे आस्था के एक लाख दीप, रामभक्त डिजिटल माध्यम से बनेंगे सहभागी
Advertisement