Karbonn's return to the Indian market : कार्बन (Karbonn) ने आज भारतीय बाजार में वापसी करते हुए दो नए स्मार्टफोन - कार्बन रेबेल और कार्बन रेबेल प्रो - लॉन्च किए हैं। कंपनी के दोनों डिवाइस देश में मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किए गए हैं। ये फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हैं। आइये कार्बन के दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और ऑफर्स के बारे में जान लेते हैं-
Karbonn’s return to the Indian market : कार्बन (Karbonn) ने आज भारतीय बाजार में वापसी करते हुए दो नए स्मार्टफोन – कार्बन रेबेल और कार्बन रेबेल प्रो – लॉन्च किए हैं। कंपनी के दोनों डिवाइस देश में मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किए गए हैं। ये फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हैं। आइये कार्बन के दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और ऑफर्स के बारे में जान लेते हैं-
Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Karbonn Rebel में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो HD+ स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, 90Hz तक का रिफ्रेश रेट और 650 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। जबकि Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की डिस्प्ले है, जो HD+ स्क्रीन रेजोल्यूशन, 720 निट्स की ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट देती है।
प्रोसेसर: Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro में मीडियाटेक हेलियो G81 SoC प्रोसेसर लगा है।
मेमोरी: Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इनमें 1TB तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज का फीचर भी मिलता है।
कैमरा: Karbonn Rebel में पीछे की तरफ 50MP का AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जबकि, Karbonn Rebel Pro में 64MP का AI रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी: Karbonn Rebel में 7000 mAh की बैटरी है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर और USB-C केबल साथ आते हैं। जबकि Karbonn Rebel Pro में 6000 mAh की बैटरी है और यह 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर के साथ USB-C से USB-C केबल भी दी गई है।
ओएस: Karbonn Rebel डिवाइस Android 16 OS पर चलता है, और कंपनी ने 2 साल तक सिक्योरिटी पैच और 2 साल तक सॉफ़्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है। जबकि Karbonn Rebel Pro यह एंड्रॉइड 16 पर चलता है, और कंपनी ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।
कीमत और ऑफर
Karbonn Rebel नीले, सुनहरे और चांदी जैसे रंगों में आता है। इसकी लॉन्च कीमत 11,999 रुपये है, और 1000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ यह डिवाइस 10,999 रुपये में मिल जाएगा। इसकी सेल 4 नवंबर से अमेज़न पर शुरू होगी।
Karbonn Rebel Pro स्मार्टफोन चेरी रेड, ब्लू, ग्रे और गोल्ड रंगों में आता है। इसकी लॉन्च कीमत 12,499 रुपये है, और 1000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ इसे 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 4 नवंबर से अमेज़न पर शुरू होगी।