Karnataka Accident: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यालापुरा हाईवे (Yalapura Highway) पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर फलों से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान ट्रक में सवार 10 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें हुबली के केआईएमएस अस्पताल (KIMS Hospital) में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- Cyclone Arnab Alert : 'चक्रवात अर्नब' ने धारण किया विकराल रूप, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
जानकारी के अनुसार, गुलापुरा में फलों का एक ट्रक बुधवार तड़के 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। पीड़ित, सभी फल विक्रेता, सावनूर (Savanur) से चले थे और फल बेचने के लिए यालापुरा मेले की ओर जा रहे थे। ये हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने कहा कि ये सावनूर-हुबली रोड पर यात्रा कर रहे थे, ये दुर्घटना जंगली इलाके में हुई है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, “सुबह लगभग 4 बजे, ट्रक चालक दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में एकदम बायीं ओर चला गया और लगभग 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। घाटी में सड़क पर कोई सुरक्षा दीवार नहीं है।” अधिकारी ने कहा, “10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”