Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Assembly Elections : बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया कर्नाटक का चुनाव प्रभारी

Karnataka Assembly Elections : बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया कर्नाटक का चुनाव प्रभारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल प्रभाव से राज्य में अपना प्रभारी नियुक्त किया है। कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। वहीं, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई इन चुनावों के लिए सह-प्रभारी होंगे। कर्नाटक की जनता में सत्ता की बागडोर अपने हाथ में रखने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है।

पढ़ें :- 'आरक्षण में से रत्तीभर भी मैं धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने दूंगा,' पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला

धर्मेंद्र प्रधान को पहले भी कई राज्यों में चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है। पार्टी की उम्मीद रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके।

इसके अलावा भाजपा ने सिक्किम में पार्टी संगठन में भी फेरबदल किए हैं। सिक्किम में पार्टी ने डीआर थापा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पार्टी के विधायक एनके सुब्बा को विधायी पार्टी लीडर बनाया गया है। विधायक डीटी लेपचा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

Advertisement