Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Kashmir Earthquake: कश्मीर घाटी भूकंप के झटकों से कांपी, असम में भी महसूस हुए झटके

Kashmir Earthquake: कश्मीर घाटी भूकंप के झटकों से कांपी, असम में भी महसूस हुए झटके

By Abhimanyu 
Updated Date

Kashmir Earthquake: कश्मीर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूर किए गए। जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल भागे। रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.9 मापी गयी। वहीं, भूकंप का असर भारत के जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला।

पढ़ें :- सीएम योगी का बड़ा ऐलान, बोले- यूपी में जल्द लागू करेंगे आउटसोर्स कमीशन, न्यूनतम मानदेय होगा सुनिश्चित

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर पर था। भूकंप की गहराई धरती के नीचे 86 किमी पर थी। भूकंप से फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले शनिवार (12 अप्रैल) को भी जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

पढ़ें :- लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी का दर्जा, क्रूरता के खिलाफ कानूनी सुरक्षा, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

असम में भी आया भूकंप

इसके अलावा, शनिवार को पूर्वोत्तर राज्य असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 19 अप्रैल 2025 को सुबह 07:38 बजे असम में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र असम के नागांव में 10 किमी की गहराई में स्थित था। फिलहाल, किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

पढ़ें :- बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए प्रशांत किशोर को दी बधाई
Advertisement