Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. युद्धग्रस्त ईरान की मदद के लिए आगे आए कश्मीरी : बर्तन, जेवर, मवेशी और सैलरी देकर इकट्ठा किया चंदा

युद्धग्रस्त ईरान की मदद के लिए आगे आए कश्मीरी : बर्तन, जेवर, मवेशी और सैलरी देकर इकट्ठा किया चंदा

By Abhimanyu 
Updated Date

Kashmiris collect donations for war-hit Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध ने पूरी दुनिया के लिए ऊर्जा का संकट पैदा कर रखा है। इस युद्ध में ईरान और इजरायल के साथ-साथ पश्चिम एशिया के कई देशों को भारी नुकसान झेलना पड़ा, जबकि कई अमेरिकी बेस तबाह हो चुके हैं। इस बीच, युद्धग्रस्त ईरान की मदद के लिए भारत में कश्मीर के लोग आगे आए हैं।

पढ़ें :- मिडिल ईस्ट जंग पर लोकसभा में PM मोदी का संबोधन, बोले- भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता', इस युद्ध ने भारत के सामने खड़ी कर दी है अप्रत्याशित चुनौतियां

दरअसल, अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गयी थी, जो मुस्लिम शिया समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक नेता माने जाते रहे हैं। उनकी मौत के बाद भारत में शिया समुदाय ने प्रदर्शन किया था। कश्मीर में सबसे आक्रोश देखने को मिला था। वहीं, अब कश्मीरियों ने युद्ध-ग्रस्त ईरान के लिए चंदा इकट्ठा किया। घाटी के कुछ इलाकों में लोगों द्वारा दान की गई चीज़ों में नकद, सोना, मवेशी और तांबे के बर्तन शामिल थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बडगाम में रहने वाले लोगों ने खाड़ी संकट के बीच ईरान के साथ एकजुटता दिखाते हुए सोना, चांदी और नकद पैसे दान किए हैं। जिनमें बच्चे, बुज़ुर्ग, पुरुष और महिलाएँ सभी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय समुदायों से भी बड़ी मात्रा में योगदान आ रहा है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, एक विधायक ने अपनी एक महीने की सैलरी दान करने का वादा किया है, जो इस क्षेत्र से मिल रहे व्यापक समर्थन को दर्शाता है।

Advertisement