मुंबई। मालदीव (Maldives) ने अपना टूरिज्म बढ़ाने का अब नया तरीका निकाला है। मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन (MMPRC) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को अपना नया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर (Global Brand Ambassador) अपाइंट किया है। ये घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दौरे से पहले किया गया है।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
बता दें कि मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन (MMPRC) के मैनेजिंग डायरेक्टर थोय्यब मोहम्मद (Thoyyib Mohamed) ने कहा कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। उनकी पॉपुलैरिटी के साथ ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके इफ्लूएंस की वजह से यकीनन हमें दुनिया भर से, स्पेशली भारत से ज्यादा विजिटर्स को अट्रैक्ट करने में मदद मिलेगी।
सनी साइड ऑफ लाइफ के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कहा,कि मालदीव लग्जरी और नेचुरल ब्यूटी को रिप्रेजेंट करता है। एक ऐसी जगह जहां एलिगेंस शांति से मिलता है। मुझे सनी साइड ऑफ लाइफ का चेहरा चुने जाने पर गर्व है। ये कोलैबोरेशन ग्लोबल ऑडियंस के लिए बेहतरीन यात्रा अनुभव लाने के बारे में है, और मैं दुनिया भर के लोगों को इस एक्स्ट्राऑर्डिनरी डेस्टिनेशन के यूनिक चार्म और वर्ल्ड क्लास ऑफर्स को डिसकवर करने में मदद करने के लिए एक्साइटेड हूं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज से एक महीने बाद मालदीव दौरे पर जाने वाले हैं। उससे पहले ही ये फैसला लिया गया है।