Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल ने भाजपा का नाम लिए बगैर बोला हमला, महिला सम्मान और संजीवनी योजना से ये बौखलाए, आतिशी को कर सकते हैं गिरफ्तार

केजरीवाल ने भाजपा का नाम लिए बगैर बोला हमला, महिला सम्मान और संजीवनी योजना से ये बौखलाए, आतिशी को कर सकते हैं गिरफ्तार

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) और संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana) पर बुधवार को दिल्ली सरकार के दो विभाग ने सवाल उठाए है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के महिला एवं बाल कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग का (Women and Child Welfare Department and Health Department) कहना है कि ये योजनाएं उनके पास अधिसूचित नहीं हैं। विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी योजना नहीं हैं। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विज्ञापन जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें। इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Convener Arvind Kejriwal) ने बगैर नाम भाजपा पर हमला बोला है।

पढ़ें :- TMC सांसद सुखेंदु शेखर रे का पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा, तृणमूल कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) और संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana) से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले “आप” के सीनियर नेताओं पर रेड की जायेंगी। आज 12 बजे इस पर प्रेस कांफ्रेंस करूंगा।’

दिल्ली सरकार (Delhi Government)  के महिला और स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) और संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana)  को लेकर कहा है कि ये योजनाएं उनके पास अधिसूचित नहीं हैं। अधिसूचित होने पर दिल्ली सरकार स्वयं इसके लिए पोर्टल शुरू करेगी और पंजीकरण कराएगी।

बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना

पढ़ें :- Ram Mandir Trust Scam : राम मंदिर ट्रस्ट की सफाई पर भी अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, बोले-40 सेकंड का स्पष्टीकरण आने में इतने घंटे क्यों लगे?

आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana) शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली वालों के लिए संजीवनी लेकर आया हूं। दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। ये केजरीवाल की गारंटी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।

केजरीवाल ने की थी महिला सम्मान योजना की घोषणा

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana)  की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये भेजेगी। वहीं, केजरीवाल ने चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देने की भी बात कही। केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मुताबिक, हर महिला के अकाउंट हर महीने कुछ पैसे डलवाने का वादा बीते मार्च में किया था। 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी उनके अकाउंट में हर महीने पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

Advertisement