Khar Maas Start Date : ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, वर्ष 2024 में 15 मार्च से खरमास लगेगा। इस दौरान और भी कई नियमों का पालन करना होता है। हिंदू मान्यताओं में खरमास एक ज्योतिषीय घटना है। खर मास के दौरान शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन आदि जैसे शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। इस बार साल 2024 का पहला खरमास मार्च में आ रहा है।
पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण
वर्ष 2024 में 15 मार्च से खरमास लगेगा। इस दौरान सूर्य देव 17 मार्च को उत्तराभाद्रपद और 31 मार्च को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा।
खर मास के नियम
1. खर मास में मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन आदि नहीं करना चाहिए।
2. इस महीने में भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें।
3. साथ ही साथ तामसिक चीजें जैसे लहसुन-प्याज आदि खाने से भी बचें।
4. खरमास के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें।
5. इस महीने में भगवान के मंत्रों का जाप करें और जरूरतमंदों को दान करें।