Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream secret: सपने में किसी युवती को कर्णफूल पहने देखे तो शुभ समाचार मिलता है, जानिए सपनों के गूढ़ रहस्य

Dream secret: सपने में किसी युवती को कर्णफूल पहने देखे तो शुभ समाचार मिलता है, जानिए सपनों के गूढ़ रहस्य

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream secret: मानव जैसे जैसे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता गया वैसे वैसे उसने सपनों में छिपे रहस्यों को जानने के लिए प्रयास किया। सपने प्राचीन काल से ही आकर्षण का विषय रहें है। रात में सोते समय अस्पष्ट दिखने वाली कहानी का सुबह जगनें पर सही अर्थ जानने के लोग इधर उधर भटकते है। कई बार हम सपने में अजीबोगरीब चीजें देख लेते हैं, जिन्हें देखकर हम उनका अर्थ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार हर सपने का विशेष फल होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में नदी देखना बहुत शुभ होता है।आध्यात्मिकता के पथ पर चलने वाले व्यक्तियों को भविष्य में घटित होने वाली कई घटनायें पहले से ही दिख जाती हैं। सूर्य अस्त के समय में देखे गए स्वप्न का फल १० दिन के भीतर ही प्राप्त हो जाता है। आइए जानते हैं ये सपने हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

1.यदि आप सपने में अपने पूर्वजों को आशीर्वाद देते हुए प्रसन्न चित्त मुद्रा में देखते हैं तो यह बहुत शुभ स्वप्न माना जाता है।

2.सपने में किसी का शव देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ मानते हैं कि आपका भाग्य जाग्रत होने वाला है।

3.यदि आप किसी पंगत में भोजन कर रहे हैं या लंगर में भोजन कर रहे हो तो इसका अर्थ है धन में वृद्धि होगी।

4.कोई लड़की सपने में सुंदर चिडिया देखती है तो जल्दी ही उसकी शादी उसके प्रेमी से हो सकती है।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

5.सपने में जब कोई खुश होकर नाचता है तो जल्दी ही उसकी शादी हो सकती है।

6.विवाहित स्त्री/पुरुष अगर सपने में तलाक देते हुए देखते हैं तो उनका पारिवारिक जीवन नष्ट हो सकता है।

7.मंदिर देखना- धार्मिक कार्य में सहयोग करना

8.स्वयं की मृत्यु देखना- भयंकर रोग से मुक्ति

9.सपने में किसी युवती को कर्णफूल पहने देखे तो उसे कोई शुभ समाचार मिलता है या सफेद कपड़े पहने किसी औरत को घूंघट निकालते देखे तो उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

10.पत्नी या प्रेमिका को किसी अन्य पुरुष के साथ भागता हुआ देखता है तो उसकी पत्नी या प्रेमिका उससे संबंध तोड़कर किसी धनी व्यक्ति से संबंध जोड़ लेती हैं।

Advertisement