Koffee With Karan Season 9 : सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) का नया सीजन कल (बुधवार) से शुरू हाेगा। इस आखिरी सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान मेहमान बनकर आएंगे। एपिसोड का प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है। इस प्रोमो वीडियो में सलमान, करण के ही मजे लेते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने करण को लेकर अपना शक भी जाहिर किया। जानिए इस प्रोमो में क्या है खास?
पढ़ें :- सलमान खान ने 'मातृभूमि' के नए म्यूजिक वीडियो के साथ लिखा- ॐ, 'मैं हूं' सॉन्ग देख पिघले फैंस
करण ने सलमान से क्या पूछा?
प्रोमो के शुरुआत में करण कहते हैं कि एक बार एक समझदार आदमी ने कहा था- इट्स डन ब्रो.. तो मेरे शो के आखिरी सीजन की शुरूआत इससे बेहतर कौन ही कर सकता है? इसके बाद सलमान आए और उन्होंने करण को गेस्ट के सोफे पर बैठा दिया और खुद होस्ट के सोफे पर बैठे नजर आए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कॉफी विद करण के बाद अब कॉफी विद सलमान होगा।
You don’t start the final Koffee without Bhai
Koffee with Karan Season 9, streaming 14th October onwards on The Peacock Hub On JioHotstar.
पढ़ें :- Entertainment: रुढ़िवादी समाज को तेजस्वी की मां का करारा जवाब, बेटी को दी थी लिव-इन रिलेशनशिप की सलाह
#KWKS9OnJioHotstar
#KaranJohar @AdarPoonawalla @apoorvamehta18 @aneeshabaig #NishantNayak @manumaharshi @Dharmatic_ https://t.co/lcPdWibqfs
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 12, 2026
वहीं जब करण ने सलमान से पूछा कि क्या वह अब तक वर्जिन हैं? तो सलमान प्रोमो में इसका जवाब टालते हुए नजर आए। सलमान ने शरमाते हुए कहा- ‘कंट्रोल यार ब्रदर.. कंट्रोल’। बता दें कि इससे पहले जब सलमान पहली बार करण के शो पर आए थे तब उन्होंने ही बताया था कि वह वर्जिन हैं।
सलमान को करण पर शक?
पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
इसी प्रोमो में आगे सलमान खान, करण से एक सवाल पूछते हैं कि क्या करण यह झूठ बोल रहे हैं कि यह उनका आखिरी सीजन है? ताकि सभी सेलेब्स उनके शो में शामिल होने राजी हो जाए। इसके जवाब में करण कहते हैं कि सच में यह उनका आखिरी सीजन ही है।
इसके बाद सलमान ने उनसे कहा- करण, तुस्सी ना जाओ।
वहीं आगे करण ने जब सलमान से पूछा कि आपने हाल ही में ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर पर बात की है। तो इसके जवाब में सलमान ने कहा, ‘फोन में कैमरा जिस शख्स ने बनाया है, वो अगर कहीं मुझे मिल गया ना तो…।’
कल जारी हुआ था पहला वीडियो
इससे पहले सोमवार को मेकर्स ने नौवें सीजन का पहला प्रोमो वीडियो जारी किया था, जिसमें सलमान खान की पहली झलक मिली थी। इसमें भाईजान कहते दिखे थे, ‘…तो मैं आ रहा हूं करने के लिए कॉफी विद करण’। इसके बाद करण जौहर कहते हैं कि 14 अक्तूबर को हमारे साथ देखिए ‘कॉफी विद करण’।