कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बॉयज हॉस्टल की बेसमेंट स्थित मेस में करीब 4 से 5 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। उस समय मेस में खाना बन रहा था। मगरमच्छ को देखते ही कुक और अन्य कर्मचारी जान बचाकर बाहर भाग निकले, जबकि हॉस्टल में रह रहे कोचिंग छात्रों में भी दहशत फैल गई। घटना बोरखेड़ा इलाके के कोरल पार्क स्थित एक बॉयज हॉस्टल की है। मेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में मगरमच्छ के सीढ़ियों से उतरकर बेसमेंट तक पहुंचने की पूरी घटना कैद हो गई। कुछ छात्रों ने उसे खुद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इससे मगरमच्छ और घबरा गया और मेस के अंदर इधर-उधर भागने लगा।
पढ़ें :- हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत
बॉयज हॉस्टल की मेस में घुसा मगरमच्छ
राजस्थान के कोटा में एक बॉयज हॉस्टल की मेस में करीब 4 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया, जिससे छात्रों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई. पूरी घटना cctv में कैद हुई. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर चंबल… pic.twitter.com/ha3jE3XYum
— zingabad (@zingabad) July 18, 2026
पढ़ें :- Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया'
सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह हॉस्टल के पास बहने वाले नाले से भटककर परिसर में पहुंच गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर तक हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और छात्र सहमे रहे।
कोटा के बॉयज हॉस्टल की मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ!
मगरमच्छ को देखकर खाना बना रहे कर्मचारी जान बचाकर भागे। पूरी घटना वीडियो में कैद हुई। बाद में रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ लिया।#Kota #Rajasthan #Crocodile #ViralVideo #BreakingNews pic.twitter.com/mZ2g3hyCEY— Nation with Anu (@NationwithAnu) July 18, 2026