Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Kuch Khatta Ho Jaye’ Teaser released: Guru Randhawa की डेब्यू फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ का टीजर रिलीज

‘Kuch Khatta Ho Jaye’ Teaser released: Guru Randhawa की डेब्यू फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ का टीजर रिलीज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

‘Kuch Khatta Ho Jaye’ Teaser released: सिंगर गुरु रंधावा फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उनकी खनकती आवाज सबको दीवाना बना देती है। गुरु ने म्यूजिक वीडियो के साथ पंजाबी और हिंदी फिल्मों में कई शानदार गाने गाए हैं। जब भी वे अपने नए गाने के साथ आते हैं तो सोशल मीडिया पर धमाल मच जाता है। अब उनके फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल वे जल्द ही गुरु के एक और टैलेंट से रूबरू होंगे। गुरु एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

पढ़ें :- फिल्मफेयर अवार्ड्स में अभिनेता अल्लु अर्जुन को फिल्म पुष्प-2 द रूल के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

आज मंगलवार (30 जनवरी) को उनकी डेब्यू फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ का टीजर जारी कर दिया गया। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें गुरु सिरफिरे ‘मजनूं’ बने नजर आ रहे हैं। गुरु के साथ फिल्म में एक्ट्रेस सई मांजरेकर हैं। टीजर की बात करें तो इसमें गुरु और सई की बढ़िया केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

फिल्म में अनुपम खेर और ईला अरुण भी हैं। इससे पहले फिल्म के कलाकारों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक साझा किया था और कैप्शन में लिखा था, “प्यार, हंसी और आश्चर्य का एक झोंका इंतजार कर रहा है! कुछ खट्टा हो जाए में उनकी कभी न भूलने वाली यात्रा पर सिरफिरा मजनू और खूबसूरत लैला से जुड़ें।

पढ़ें :- फिल्म धुरंधर और टॉक्सिक पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- क्या दोनों फिल्मों के बीच होगा बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड
Advertisement