Land Rover Defender Sales Record : टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने वित्त वर्ष 2025 में लैंड रोवर डिफेंडर की अब तक की सर्वाधिक सेल हासिल की है। खबरों के अनुसार, इस दौरान ऑफ-रोडर की कुल बिक्री 1.15 लाख से अधिक रही है।
पढ़ें :- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, रंगबाजी और कटमनी इनकी कमाई का है जरिया : पीएम मोदी
कीमत में कमी आने की संभावना
हाल ही में भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुए व्यापार मुक्त समझौते (FTA) के बाद इस गाड़ी की कीमत में कमी आने की संभावना है। इससे ब्रिटिश कार निर्माता को बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रेंज रोवर स्पोर्ट सेल
वित्त वर्ष 2025 में रेंज रोवर स्पोर्ट की थोक सेल में सालाना 19.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
पिछले वित्तीय वर्ष में JLR के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक विकल्पों की भी अधिक मांग देखी गई, जबकि प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मॉडल्स ने वैश्विक खुदरा बिक्री में सालाना 21.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
रेंज रोवर ब्रांड ने PHEV की मांग में 38.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इस मामले में अग्रणी स्थान हासिल किया।
पढ़ें :- VIDEO : कानपुर के हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट, मामले की जांच शुरू
डिफेंडर ऑक्टा
लैंड रोवर डिफेंडर भारत में भी प्रशंसकों की पसंदीदा है। इस साल मार्च में लैंड रोवर ने भारतीय बाजार में दमदार डिफेंडर ऑक्टा को पेश किया।
इंजन
इसमें Mild-hybrid technology के साथ 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन लगा है। यह 3.8 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और अधिकतम गति 250 किमी/घंटा है।
कीमत
इसकी शुरुआती कीमत 2.59 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई। इसके साथ Exclusive Edition One Variant भी उतारा, जो 20 लाख रुपये महंगा है।