Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab assembly election 2022: हिंदू वोटबैंक को लेकर कांग्रेस का बड़ा दांव, अंबिका सोनी और सुनील जाखड़ को दी बड़ी जिम्मेदारी

Punjab assembly election 2022: हिंदू वोटबैंक को लेकर कांग्रेस का बड़ा दांव, अंबिका सोनी और सुनील जाखड़ को दी बड़ी जिम्मेदारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Punjab assembly election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस सियासी कदम बढ़ाना शुरू कर दी है। सोमवार को इसी क्रम में कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया। कांग्रेस हाईकमान ने अंबिका सोनी (Ambika Soni) को चुनाव समन्वय समिति का अध्यक्ष और सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इसके साथ ही प्रताप सिंह बाजवा  (Pratap Singh Bajwa) को चुनावों के लिए घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। बता दें कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अंबिका सोनी (Ambika Soni) और सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) का नाम रेस में आया था। लेकिन कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।

इसके जरिए कांग्रेस ने दलित वोटरों को साधने की कोशिश की। बताया जाता है कि अंबिका सोनी (Ambika Soni) ने खुद ही सीएम बनने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि, पंजाब चुनाव के करीब आते ही आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस को डर था कि कहीं हिंदू वोट बैंक आम आदमी पार्टी के पाले में न शिफ्ट हो जाए। इसको देखते हुए कांग्रेस ने अब अंबिका सोनी (Ambika Soni) और सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सुनील जाखड़ हिंदू जाट बिरादरी के नेता हैं और उनकी सिखों के बीच भी अच्छी छवि मानी जाती है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement