Lava Bold N4 Pro 5G Price and Features : भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro 5G को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 6000mAh बैटरी और 50MP AI डुअल रियर कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। इस फोन को ग्राहक स्पेशल लॉन्च प्राइस- 13,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यह एक स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन, कहा कि सभी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे
Lava Bold N4 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले : नए लावा स्मार्टफोन में 6.75-इंच की डिस्प्ले है, जो HD+ स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट देती है।
प्रोसेसर : इसमें Unisoc T8200 SoC प्रोसेसर लगा है और इसका AnTuTu स्कोर 500K+ है।
कैमरा : स्मार्टफोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है।
पढ़ें :- Video-बदायूं में पेड़ से लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
मेमोरी : फोन के चिपसेट के साथ 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
बैटरी : इस डिवाइस में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 mAh की बैटरी दी गई है।
ओएस : यह Android 16 OS पर चलता है और इसमें कोई विज्ञापन या ब्लोटवेयर नहीं है।
अन्य फीचर्स : इस फोन के अन्य फीचर्स में IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई शामिल हैं।
Lava Bold N4 Pro 5G की उपलब्धता
पढ़ें :- तुकाराम मुंडे अब शाहरुख, अजय और टाइगर के खिलाफ हुए सख्त? कहा- स्टार होंगे, लेकिन कानून ...
लावा का नए Bold N4 Pro 5G स्मार्टफोन मोनाको ब्लू और ऑपुलेंट लाइलैक कलर ऑप्शन में आता है। इसे 13,999 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर पेश किया गया है। फोन की आधिकारिक बिक्री 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे Amazon पर शुरू होगी। कंपनी बिक्री के बाद सपोर्ट के लिए ‘फ्री सर्विस एट होम’ की सुविधा भी दे रही है।