Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है, साकेत कोर्ट में महिला को गोली मारने पर CM केजरीवाल ने साधा निशाना

दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है, साकेत कोर्ट में महिला को गोली मारने पर CM केजरीवाल ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट (Saket Court) में शुक्रवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। ये घटना उस दौरान हुई जब महिला को गवाही के लिए कोर्ट में लाया गया था। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल

बताया जा रहा है कि महिला के ऊपर एक के बाद एक कई फायर किए गए हैं। वहीं, इस घटना के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने इस घटना पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।’

वकील की ड्रेस में आया था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी वकील की ड्रेस पहने हुए आया था। घायल महिला की पहचान राधा के रूप में हुई है। पीड़ित महिला को तीन गोली लगी है, जिनमें से दो गोली पेट में और 1 गोली उसके साथ में लगी है। उसे मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती करया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, आरोपी की पहचान बार काउंसिल द्वारा निलंबित वकील कामेश्वर सिंह के रूप में की गई है।

पढ़ें :- बीजेपी ने रची पूरी साजिश, घटना के वक्त घर पर नहीं थे केजरीवाल,स्वाति के आरोप झूठे : आतिशी

पति-पत्नी में बीच कोर्ट में चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। पीड़ित महिला आज केस में गवाही देने कोर्ट आई थी। आरोप है कि तभी वहां वकील की ड्रेस में आकर हमलावर ने लॉयर्स ब्लॉक के पास उस पर फायरिंग कर दी।

 

 

 

पढ़ें :- राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'तिहाड़ जेल केजरीवाल के लिए बनी यातना गृह'
Advertisement