Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. LIC HFL Recruitment 2024: जीवन बीमा निगम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने 200 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

LIC HFL Recruitment 2024: जीवन बीमा निगम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने 200 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

LIC HFL Recruitment 2024: नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के ल‍िए बड़ी खुशखबरी है। जीवन बीमा निगम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC-HFL) अपने खाली 200 जूनियर असिस्टेंट पदों को भरने की तैयारी में है। इसके ल‍िए LIC-HFL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार घर बैठे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 जुलाई से शुरू होकर 14 अगस्त तक जारी रहेगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर परीक्षा से 7 से 14 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकते हैं। जूनियर असिस्टेंट ऑनलाइन परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की जाएगी।

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (न्यूनतम कुल 60% अंक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु सीमा

आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी कि 01 जुलाई 2024 को 21 वर्ष से कम नहीं और 28 वर्ष से अधिक नहीं।

कैसे होगा सिलेक्शन?

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क ₹800/- है। आवेदन शुल्क पर 18% की दर से जीएसटी लगाया जाएगा। आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंक लेनदेन शुल्क उम्मीदवार को वहन करना होगा।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

कैसे करें अप्‍लाई?

LIC हाउसिंग की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement