Lionel Messi’s napkin-contract auction : दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए रिकॉर्ड आठ बैलन डी’ओर पुरस्कार जीतने वाले फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 23 साल पहले बार्सिलोना का कॉन्ट्रैक्ट जिस नैपकिन पर साइन किया था उसे नीलामी में $9,65,000 (₹8 करोड़ से अधिक) में बेचा गया है। बार्सिलोना के तत्कालीन कोच कार्ल्स रेक्साच ने नैपकिन पर पेन से लिखा था। रेक्साच के मेसी व उनके पिता से मिलने के दौरान पेपरवर्क तैयार न होने पर नैपकिन का इस्तेमाल हुआ था। मेस्सी ने अर्जेंटीना को 2022 में विश्व कप का ताज पहनाया। मेस्सी अब मेजर लीग सॉकर में यूएस क्लब इंटर मियामी के लिए खेलते हैं।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
नीलामी घर बोनहम्स के अनुसार , जिस नैपकिन का उपयोग मेसी ने कैटलन क्लब के साथ अपने पहले दीर्घकालिक सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए किया था, वह इस सप्ताह $965,000 (£762,400) में बिका।
नैपकिन पर हस्ताक्षर किए जाने के समय मेस्सी 13 वर्ष का था, जबकि दोनों पक्षों ने एक स्थानीय टेनिस क्लब में बातचीत की।