मुरादाबाद:- पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुरादाबाद जनपद के कुन्दरकी नगर के स्कूल के नन्हें बच्चे भी आगे आए हैं. स्कूल के 60 बच्चों ने पहले अपनी तरफ से सहायता राशि इकट्ठा कर बाद में कुंदरकी की बाजार में दुकानों ने सहायता राशि एकत्र की. स्कूल के नन्हे बच्चों के इस कदम की सभी लोगों ने सराहना की. पूरी कुंदरकी से बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि इकठ्ठा कर प्रशासनिक अधिकारीयों को सौंप दी जाएगी.
पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ
मुरादाबाद के कुंदरकी ब्लॉक के श्री नरेन्द्र भूषण स्कूल के छोटे छोटे छात्र हाथों में डोनेशन बॉक्स लेकर मार्केट में निकले और लोगों से पंजाब में बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता राशि देकर मदद करने की अपील की. स्कूल के छात्रों ने पहले स्कूल में ही अपने पास से सहायता राशि एकत्र की. उसके बाद कुंदरकी रेलवे स्टेशन के सामने बाजार में स्कूल के छात्रों ने दुकानदारों और राहगीरों से मानवता के लिए मदद करने की अपील की. दुकानदारों और राहगीरों ने भी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खुले दिल से सहयोग करने के लिए आगे आये. कस्बे के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने इन बच्चों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह नन्हें बच्चे समाज को बड़ा संदेश दे रहे हैं कि इंसानियत सबसे पहले है. पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुटाई गई राशि जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंच सके. नन्हें बच्चों की इस अनोखी मुहिम ने पूरे कस्बे का दिल जीत लिया और साबित किया कि मदद करने के लिए बड़ा होना जरूरी नहीं, बल्कि दिल बड़ा होना चाहिए.
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद