Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. WhatsApp Call से भी ट्रैक हो जाती है लोकेशन; अपने फोन में कर लें ये सेटिंग्स

WhatsApp Call से भी ट्रैक हो जाती है लोकेशन; अपने फोन में कर लें ये सेटिंग्स

By Abhimanyu 
Updated Date

WhatsApp Tips: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप्प की गिनती दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेंजिंग एप के रूप में होती है, जो अपने यूजर्स को सेफ चैटिंग, ऑडियो-वीडियो कॉलिंग और पेमेंट की सुविधा प्रदान करने का दावा करता है। हालांकि, व्हाट्सएप्प के जरिए होने वाले डिजिटल फ्रॉड के कई मामले पिछले दिनों सामने आए हैं। साथ ही कॉल के दौरान आपका लोकेशन ट्रैक किया जा सकता है। यह आपको परेशानी में डाल सकता है। लेकिन, यूजर्स कुछ सेटिंग्स करके लोकेशन ट्रैकिंग से खुद को रोक सकते हैं।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

दरअसल, व्हाट्सएप्प प्रोटेक्ट IP अड्रेस इन कॉल्स नाम का एक फीचर दिया गया है, जो यूजर्स अपनी लोकेशन ट्रैकिंग को रोकना चाहते हैं। वह इस फीचर को इनेबल कर सकते हैं। इसके बाद कॉल के दौरान आपकी लोकेशन को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। यह फीचर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में कम्युनिकेशन के लिए एक अतिरिक्त सिक्योरिटी लेयर प्रदान करता है। आइये, स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि व्हाट्सएप्प में लोकेशन ट्रैकिंग को कैसे इनेबल किया जा सकता है-

लोकेशन ट्रैकिंग को ऐसे करें इनेबल

स्टेप 1- लोकेशन ट्रैकिंग फीचर को इनेबल करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप्प खोलें।

स्टेप 2- इसके बाद होम पेज पर ऊपर की तरफ बने तीन डॉट्स पर टैप करें।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

स्टेप 3- फिर व्हाट्सएप्प की सेटिंग्स और प्राइवेसी फीचर में जाएं।

स्टेप 4- अब एडवांस्ड के ऑप्शन पर टैप करके आगे बढ़ें।

स्टेप 5- अब विंडो में प्रोटेक्ट IP अड्रेस इन-कॉल्स का ऑप्शन मिलेगा। इस फीचर को ऑन कर दें।

Advertisement