Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Lohri 2024 : लोहड़ी पर इन उपायों को करने को करने से कष्टों से मिलती हैं मुक्ति , अग्निदेव और महादेवी की पूजा होती है

Lohri 2024 : लोहड़ी पर इन उपायों को करने को करने से कष्टों से मिलती हैं मुक्ति , अग्निदेव और महादेवी की पूजा होती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lohri 2024 : देशभर में लोहड़ी का पावन पर्व धूमधाम मनाया जाता है। फसलों को समर्पित त्योहार की धूम पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली में  देखते ही बनती है। खुशियों के इस त्योहार में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार, लोहड़ी त्योहार को मनाने के लिए लोग एक जगह इकट्ठा होते है और अग्नि जलाकर उसके चारों तरफ खड़े होते है। अग्नि में  रेवड़ी, मूंगफली, खील, गुड़ अर्पित करते हैं।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती

लोहड़ी की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि इस साल यह त्योहार कब मनाया जाएगा यानी 13 या 14 जनवरी को। यह त्यौहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष लोहड़ी रविवार यानि 14 जनवरी 2024 को और मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी।

आर्थिक तंगी से बाहर निकलने के लिए लोहड़ी के दिन आप लाल कपड़े में गेहूं बांध कर किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कार्य में सफलता के लिए
लोहड़ी के दिन आप छोटी बच्चियों या कन्याओं को रेवड़ी खिलाएं। ऐसा करने से आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी और काम में सफलता की प्राप्ति होगी।

महादेवी की पूजा
लोहड़ी के दिन महादेवी की पूजा के समय उनको रेवड़ियां, गजक का भोग जरूर लगाएं। पूजा के लिए घर की पश्चिम दिशा में काले कपड़े पर महादेवी की प्रतिमा लगाएं। फिर सरसों तेल का दीप जलाएं। अब लोहबान व धूप जलाएं और महादेवी को सिंदूर, रेवड़ियों और बिल्वपत्र आदि अर्पित करें।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 :  सूर्य नरायण का राशि परिवर्तन कल ,  बदलाव का असर सभी राशियों दिखेगा
Advertisement