Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा कल तक स्थगित: राहुल गांधी बोले-पता नहीं सरकार को किस बात का है डर, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का है मामला

लोकसभा कल तक स्थगित: राहुल गांधी बोले-पता नहीं सरकार को किस बात का है डर, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का है मामला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर जगदंबिका ने कल तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी है। राहुल गांधी ने कई बार नरवणे की किताब का जिक्र किया, जिस वजह से सदन में जमकर हंगामा हुआ।

पढ़ें :- जो कुछ भी बोल रहे हैं, वह अपुष्ट जानकारी...राहुल गांधी के बयान पर बोले किरेन रिजिजू, सदन चार बजे तक स्थगित

वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, पता नहीं सरकार को किस बात का डर है। मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। मुझे सिर्फ दो तीन लाइनें बोलनीं हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। ये पूर्व सेना प्रमुख के शब्द हैं, और यह वह बातचीत है जो उन्होंने राजनाथ सिंह जी और प्रधानमंत्री मोदी से की है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं सदन में वही कहना चाहता हूं जो पूर्व सेना प्रमुख ने लिखा है और राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें क्या आदेश दिए थे।

बता दें कि, इससे राहुल गांधी ने सदन में कहा कि, मैं राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को इस देश का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा मानता हूं। मैं राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा रहा हूं; यह रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री दोनों के लिए असहज है; मैं इसे समझता हूं।

राहुल गांधी देश से माफी मांगें : किरेन रिजिजू
राहुल गांधी के बयान को लेकर संसदीय ​कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, राहुल गांधी सदन के नियमों को नहीं मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने बार-बार एक ही गलती दोहराई है, सदन का नियम से चलना जरूरी है। किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि राहुल गांधी का बयान शर्मनाक है और वे देश से माफी मांगें।

पढ़ें :- सदन में हंगामा: चीन के चार टैंक....राहुल गांधी के इतना बोलते ही राजनाथ सिंह ने किया विरोध, कहा-आप अप्रकाशित किताब का जिक्र नहीं कर सकते
Advertisement