Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. जिस हादसे की खबर दिखाने पहुंचा था NBC का हेलिकॉप्टर, उसी में गई 3 जानें: पायलट और पत्रकार की भी मौत

जिस हादसे की खबर दिखाने पहुंचा था NBC का हेलिकॉप्टर, उसी में गई 3 जानें: पायलट और पत्रकार की भी मौत

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश।  लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में NBC और Telemundo 52 के लिए काम करने वाला न्यूज हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन फर्नांडो वैली के चैट्सवर्थ इलाके में हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में हेलिकॉप्टर के पायलट जॉर्ज मार्सिनिव और एरियल रिपोर्टर एलियाना मोरेनो शामिल हैं। जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति की भी जान चली गई।

पढ़ें :- Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल

जिस हादसे को कवर करने गया, वहीं खुद बन गया खबर

हेलिकॉप्टर उस इलाके में एक मेट्रो बस और SUV की टक्कर की रिपोर्टिंग के लिए पहुंचा था। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे वह चैट्सवर्थ में मेसन एवेन्यू के पास दो व्यावसायिक इमारतों के बीच जा गिरा। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और आसपास खड़ी कई गाड़ियां तथा स्टोरेज कंटेनर भी इसकी चपेट में आ गए।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद NBC लॉस एंजिल्स के एंकरों ने लाइव प्रसारण के दौरान बताया कि उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। कुछ समय के लिए चैनल ने लाइव कवरेज रोक दी। स्टेशन को इससे पहले हेलिकॉप्टर में मौजूद अपनी टीम से संपर्क टूटने की जानकारी मिली थी।

पहले बस हादसे में गई थीं दो जानें

पढ़ें :- Koffee With Karan Season 9 : करण के शो के पहले मेहमान बने भाईजान सलमान, पूछा ऐसा सवाल शर्म से हुए पानी-पानी, यहां देखें प्रोमो

जिस दुर्घटना की कवरेज के लिए कई न्यूज हेलिकॉप्टर इलाके में पहुंचे थे, उसमें भी कम से कम दो लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो बस और एक SUV की टक्कर में छह लोग घायल भी हुए थे।

हेलिकॉप्टर हादसे में दो अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को लेकर तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। दुर्घटना की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) करेंगे। लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने दोनों घटनाओं में हुई मौतों पर दुख जताया। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Advertisement