Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का खोया आईफोन, तीन घण्टे के अंदर पुलिस ने ढूंढ निकाला

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का खोया आईफोन, तीन घण्टे के अंदर पुलिस ने ढूंढ निकाला

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन में शनिवार को एक कैब में पूर्वमुख्यमंत्री के बेटे का आईफोन खो गया। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री बीबी गुरुंग के बेटे का आईफोन(iPhone) कैब में छूटा था। घटना की जानकारी होने पर कमला मार्केट पुलिस ने तीन घंटे में कैब को ढूंढ़कर आईफोन बरामद कर लिया।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

पूर्व मुख्यमंत्री बीबी गुरुंग के बेटे उज्जवल गुरुंग अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी (IAS Officer) हैं। वह साकेत से हजरत निजामुद्दीन पहुंचे थे, जहां कैब से उतरते वक्त आईफोन गाड़ी में ही भूल गए। चालक से संपर्क करने पर उसने कैब में आईफोन होने से ही इनकार कर दिया।

इसके बाद उन्होंने पत्नी सुधा गुरुंग को बताया, जिनके टैबलेट से उनका फोन जुड़ा हुआ है। सुधा को आईफोन की लोकेशन (Lokeshan) मिल रही थी। वह कमला मार्केट थाने पहुंचीं। पुलिस ने लोकेशन के जरिए कैब चालक को ढूंढ़ निकाला। संपर्क करने पर चालक सफदरजंग में कमला मार्केट थाने के सिपाही को फोन थमा फरार हो गया।

Advertisement