Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दो महीने बाद कोरोना के सबसे कम केस, 24 घंटे में मिले 1.27 लाख संक्रमित

दो महीने बाद कोरोना के सबसे कम केस, 24 घंटे में मिले 1.27 लाख संक्रमित

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में जमकर हाहाकार मचाया। वहीं, अब कोरोना का कहर थमने लगा है। बीते 24 घंटे में सबसे कम आंकड़े आए हैं। ये आंकड़े दो महीने बाद सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 1,27,510 नए मामले देखने को मिले हैं।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें को ये आंकड़ा 18, 95,520 पर है। 43 दिनों में ये पहली बार है जब सक्रिय मामले 20 लाख से नीचे देखे गए हैं। केवल 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,30,572 की कमी आई है। वहीं, 24 घंटों में 2,795 लोगों की मौत हुई है।

इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3, 31,895 हो गया है। गौरतलब है कि, देश भर में अब तक 2,59,47,629 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सिर्फ बीते 24 घंटों के दौरान 2,55,287 मरीज ठीक हुए। लगातार 19वें दिन देखा गया कि दैनिक नए मामलों की तुलना में ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। रिकवरी रेट फिलहाल 92.09% पर है और लगातार बढ़ रहा है।

 

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement