Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. LPG Cylinder Delivery : बुकिंग के कितने दिन बाद मिलेगा आपको एलपीजी सिलिंडर? सरकार ने डिलीवरी को लेकर दिया ये जवाब?

LPG Cylinder Delivery : बुकिंग के कितने दिन बाद मिलेगा आपको एलपीजी सिलिंडर? सरकार ने डिलीवरी को लेकर दिया ये जवाब?

By संतोष सिंह 
Updated Date

LPG Gas Cylinder Delivery Update : मिडिल ईस्ट (Middle East) में चल रहे तनाव का असर साफ देखा जा रहा है। कई देशों में तो हालात काफी खराब हो चले हैं, लेकिन भारत सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस सिलिंडर (LPG Gas Cylinder) की कमी न हो इसके लिए भरसक प्रयास कर रही है। वहीं, गैस की बुकिंग (Gas Booking) को लेकर सरकार ने नियम बदले हैं अब खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी गैस (LPG Gas) की डिलीवरी पर हल्का असर जरूर पड़ा है और ये हम नहीं ब्लकि, खुद सरकार ने माना है।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है... पश्चिम एशिया तनाव के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान

क्या दिया सरकार ने गैस सिलिंडर की डिलीवरी को लेकर जवाब?

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा (Joint Secretary Sujata Sharma) ने फिर से ये साफ कर दिया है कि देश में एलपीजी गैस (LPG Gas) की कोई कमी नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये जरूर माना कि एलपीजी गैस डिलीवरी (Gas Delivery) में पहले से थोड़ा अधिक समय लग रहा है। सुजाता शर्मा (Sujata Sharma) ने कहा कि ‘सिलिंडर की डिलीवरी होने में पहले के मुकाबले थोड़ी देरी हुई है। जहां पहले 2-3 दिनों में सिलिंडर की डिलीवरी हो जाती थी, तो वहीं अब इसमें 4-5 दिनों का समय लग सकता है क्योंकि अब पेनिक बुकिंग बहुत अधिक हुई हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, हम उम्मीद करते हैं कि व्यवस्था फिर से पहले जैसी जल्द हो जाएगी।

…तो क्या देरी से मिलेगा सिलिंडर?

इस बात को साफ कर लें कि सरकार के मुताबिक, गैस बुकिंग (Gas Booking) करने में कोई समस्या नहीं है और न ही देश में एलपीजी गैस की कमी है। इसलिए आप 25 दिनों के बाद शहरी क्षेत्रों में और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन के बाद गैस बुक कर सकते हैं। वहीं, सरकार की तरफ से बताया गया है कि पहले के मुकाबले अब सिलिंडर की डिलीवरी थोड़ी देरी से हो रही है जिसमें 4-5 दिन लग सकते हैं। इसलिए हो सकता है कि आपको सिलिंडर इतने दिनों के भीतर ही मिल जाए।

पढ़ें :- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने किया साफ, बताया कितने दिनों बाद करा सकेंगे सिलेंडर रिफिल

ओटीपी है जरूरी

एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी के लिए अब ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है।

गैस सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय आपको डिलीवरी बॉय को ओटीपी बताना होता है।

ध्यान रहे कि डिलीवरी बॉय को ही ओटीपी दें।

Advertisement