Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. LPG Gas Cylinder : बुकिंग के बाद भी अगर डीलर नहीं दे रहा सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर जारी

LPG Gas Cylinder : बुकिंग के बाद भी अगर डीलर नहीं दे रहा सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

LPG Gas Cylinders : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश में लोगों के बीच LPG गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर डर बढ़ गया है। कई जगह लोग चिंतित हैं कि कहीं गैस सप्लाई प्रभावित न हो जाए और रसोई का काम ठप न पड़े। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि घरेलू एलपीजी सप्लाई को लेकर किसी तरह का संकट नहीं है और आम उपभोक्ताओं की जरूरत सबसे पहले पूरी की जाएगी। सरकार का कहना है कि घरेलू रसोई गैस को प्राथमिकता दी जा रही है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

पढ़ें :- Video Viral : LPG Crisis के बीच श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे पानी से जलेगी गैस? 'पानी से जलेगा चूल्हा, नहीं होगी एलपीजी की जरूरत...'

डीलर मनमानी करे तो कहां शिकायत करें?

देश में घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग अवधि को अभी 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। ऐसे में कई जगहों से शिकायतें सामने आती हैं कि कुछ डीलर सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। कई बार सिलेंडर बुक होने के बावजूद भी डिलीवरी नहीं दी जाती, या फिर कुछ डीलर ज्यादा पैसे मांगकर ही सिलेंडर देने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपका डीलर मनमानी कर रहा है, तो आप कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर के बारे में…

इंडेन गैस हेल्पलाइन नंबर (Indane Gas Helpline Number)

अगर आप इंडेन के उपभोक्ता हैं और आपका डीलर मनमानी करता है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
1800-2333-555 (टोल फ्री)
7718955555 (LPG बुकिंग और शिकायत)

पढ़ें :- Vitamin C Diet : विटामिन C से भरपूर हैं ये फल, फिट रहने के लिए डाइट में जरूर करें शामिल

भारत गैस हेल्पलाइन नंबर (Bharat Gas Helpine Number)

अगर आप भारत गैस के उपभोक्ता है और आपको समय से सिलेंडर नहीं मिल रहा है या डीलर मनमानी कर रहा है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
1800-22-4344 (टोल फ्री)
7715012345 (LPG बुकिंग)

एचपी गैस हेल्पलाइन नंबर (HP Gas Helpline Number)

HP गैस के उपभोक्ताओं अगर डीलर से जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो वे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं.
1800-2333-555 (टोल फ्री)
9493602222 (HP Anytime LPG)

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाया गंभीर आरोप, बोले- वो ब्लैकमेल व कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं, संसद से इसलिए भाग गए...
Advertisement