Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Crime : भाजपा नेता का बेटा लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर करता है ब्लैकमेल, पत्नी ने हजरतगंज थाने में दर्ज कराया केस

Lucknow Crime : भाजपा नेता का बेटा लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर करता है ब्लैकमेल, पत्नी ने हजरतगंज थाने में दर्ज कराया केस

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता और राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप (BJP leader and former president of State Lalit Kala Academy, Sitaram Kashyap) की बहू ने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी नेता की बहू ने ससुर सहित पति और परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। लखनऊ में सोमवार को पत्नी ने अपने पति समेत ससुराली जनों के खिलाफ हजरतगंज थाने (Hazratganj Police Station) में मुकदमा दर्ज कराया है।

पढ़ें :- Maharajganj-पुरन्दरपुर पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, 90 हजार की नशीली दवाएं बरामद

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आशीष कश्यप (Ashish Kashyap) महिलाओं को फिल्म में काम दिलाने के बहाने उनके अश्लील वीडियो बनाता है और फिर ब्लैकमेल कर उनका शोषण करता है। विरोध करने पर दहेज की मांग करने लगता है और जान से मारने की धमकी देता है। उसके इस कृत्य में ससुराल के लोग भी उसका बराबर साथ देते हैं। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मूलरूप से महोबा की रहने वाली पीड़िता की शादी 2010 में लखनऊ के इंदिरानगर में रहने वाले आशीष कश्यप (Ashish Kashyap) से हुई थी। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। पत्नी ने बताया कि पति आशीष कश्यप (Ashish Kashyap) खुद को फिल्म डायरेक्टर बताता है। उसका लखनऊ, दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों में गिरोह चलता है। पत्नी का कहना है कि वह लड़कियों को फिल्म में काम दिलाने के बहाने उनके अश्लील वीडियो (Pornographic Video)  बनाता है और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर शोषण भी करता है। पत्नी ने आरोपी के कंप्यूटर में ऐसे दर्जनों वीडियो भी सेव होने की बात कही है। हजरतगंज पुलिस (Hazratganj Police) केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

परिजनों ने मुंह बंद रखने की बात कही

पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका पति न्यूड वीडियो शूट (Pornographic Video)  करता है। इस बात की जानकारी अपने ससुर और राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप (Former President of State Lalit Kala Academy, Sitaram Kashyap)को भी दी। इस पर ससुर ने पति से कुछ नहीं कहा उल्टा मुझे ही मुंह बंद रखने की बात कही। यह बात जब पति को पता चली तो उसने भी मुझसे मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि पति ने पत्नी के भाइयों को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। पत्नी कहती है कि अक्सर पति काम के बहाने लंबे समय तक घर से गायब रहता है लेकिन जब उससे कुछ पूछो तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मंत्रिमंडल को किया बर्खास्त, ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया था इनकार

पहले भी दर्ज हुआ है केस

पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आशीष पर अलीगंज में इसी साल के जून में एक लड़की ने केस दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाया था कि आशीष ने काम दिलाने के बहाने उसके अश्लील वीडियो (Pornographic Video) बनाए और फिर ब्लैक मेल का उसका शोषण किया है। इस मामले की जांच भी चल रही है।

 

 

पढ़ें :- यूपी पुलिस एसआई सीधी भर्ती-2025 का परीक्षा परिणाम जारी, मई में होगा DV/PST, यहां देखें रिजल्ट
Advertisement