Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: बर्लिंटन पर रतन स्क्वायर के सामने तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, कई लोग घायल

Lucknow News: बर्लिंटन पर रतन स्क्वायर के सामने तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, कई लोग घायल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार की दोपहर रतन स्क्वायर के सामने तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। जिससे दो महिलाएं, एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पढ़ें :- UP Rain Red Alert : यूपी में आफत वाली बारिश, अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत, इन जिलों में रेड अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के समय कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। कार बर्लिंगटन चौराहे के पास विधानसभा मार्ग की ओर जा रही थी। इस दौरान चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। उ,ने आगे चल रहे ई आटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। उसके बाद एक स्कूटी और राहगीर को टक्कर मार दी।

आटो में सवार दो महिलाएं और एक बच्ची नीचे गिर गई। राहगीरों ने घायलों की मदद की। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों का आनन फानन में पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भेज दिया। जहां महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्कूटी सवार और एक अन्य राहगीर की हालत सामान्य है। इंस्पेक्टर हुसैनगंज ने बताया कि आरोपित चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस हादसे में घायल लोगो को पता और जानकारी जुटा रही है।

पढ़ें :- भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी: अखिलेश यादव
Advertisement