Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Poster Controversy : लखनऊ में लगा ‘भारत विरोधी रावण’ का पोस्टर, अखिलेश, राहुल, अतीक समेत कई हस्तियों की हैं तस्वीरें

Lucknow Poster Controversy : लखनऊ में लगा ‘भारत विरोधी रावण’ का पोस्टर, अखिलेश, राहुल, अतीक समेत कई हस्तियों की हैं तस्वीरें

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में ‘भारत विरोधी दशानन रावण’ (Anti-India Dashanana Ravana) के नाम से लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं। शहर के अलग-अलग चौराहों पर लगाए गए इन पोस्टरों में पूर्व सांसद अतीक अहमद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क (American businessman Elon Musk) समेत कई लोगों के चेहरे दिखाए गए हैं। इन पोस्टरों को सनातन रक्षा संगठन की ओर से लगाए जाने की बात कही गई है।

पढ़ें :- नेहा सिंह राठौर का कंगना रनौत ने किया समर्थन, बोलीं- TRP के लिए किसी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात, न्यूज चैनल हेड लें इसकी ज़िम्मेदारी

पोस्टर में दस चेहरों को रावण के अलग-अलग सिरों की तरह दिखाया गया है। इसमें अतीक अहमद, अखिलेश यादव, राहुल गांधी, एलन मस्क, अमेरिकी सांसद इल्हान उमर, बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस, जॉर्ज सोरोस, प्रशांत भूषण और मुख्तार अंसारी के चेहरे शामिल हैं। पोस्टर के जरिए संगठन ने इन लोगों पर भारत विरोधी गतिविधियों और देश को अस्थिर करने की कोशिशों से जुड़े आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- उत्तराखंड में निवेश के नाम पर धामी सरकार का फ़र्ज़ीवाड़ा और यह BJP ‘डबल इंजन' मॉडल का है एक और नमूना: राहुल गांधी

संगठन ने लगाए गंभीर आरोप

सनातन रक्षा संगठन का आरोप है कि पोस्टर में शामिल कुछ लोग भारत की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिशों से जुड़े रहे हैं। संगठन ने एलन मस्क के सोशल मीडिया पोस्ट, इल्हान उमर के भारत विरोधी बयानों और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के उनके दौरे का भी जिक्र किया है।

संगठन ने बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मोहम्मद यूनुस की भूमिका और भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान का हवाला भी दिया है। वहीं, जॉर्ज सोरोस पर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

अखिलेश यादव और प्रशांत भूषण पर भी निशाना

पोस्टर के जरिए अखिलेश यादव और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को भी निशाने पर लिया गया है। संगठन का आरोप है कि अखिलेश यादव ऐसे लोगों के साथ मंच साझा कर चुके हैं, जो भारत में तख्तापलट की बात करते हैं। वहीं, प्रशांत भूषण पर भी सार्वजनिक तौर पर तख्तापलट की बात कहने का आरोप लगाया गया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर सीधा हमला, बोले- लाखों भारतीय युवाओं को सिस्टम से बाहर रखने के लिए बनी है नई शिक्षा नीति

लखनऊ के चौराहों पर लगे इन पोस्टरों के जरिए संगठन ने अपना विरोध दर्ज कराया है। पोस्टर में शामिल लोगों को लेकर लगाए गए आरोप संगठन के दावे हैं। इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टर सामने आने के बाद शहर में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

Advertisement