Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Republic Day Parade 2025: लखनऊ में 76वें गणतंत्र दिवस पर क्या होगा खास? चेक करें कार्यक्रमों की डिटेल्स

Lucknow Republic Day Parade 2025: लखनऊ में 76वें गणतंत्र दिवस पर क्या होगा खास? चेक करें कार्यक्रमों की डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Republic Day Parade 2025: कल यानी 26 जनवरी 2025 को पूरा भारतवर्ष अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में कर्त्तव्यपथ तीनों सेनाओं के जवान परेड में शामिल होंगे और विभिन्न झाकियां निकलेंगी। साथ ही सभी राज्यों की राजधानियों में भी गणतंत्र दिवस के परेड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आइये, जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित होने वाले 76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में खास देखने को मिलेगा-

पढ़ें :- Video-भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- साबित करो कि उन्होंने शराब पी है, तो मैं हमेशा के लिए गाना छोड़ दूंगा...

जानकारी के अनुसार, लखनऊ में 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में 7 कुमाऊं रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, सीआरपीएफ और इंडो तिब्बत की पुरुष व महिला टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी। साथ ही, उत्तर-प्रदेश होमगार्ड, उत्तर-प्रदेश पुलिस, वन विभाग, पीएसी, पीआरडी, हथियार बंद उत्तर-प्रदेश एटीएस, उत्तर-प्रदेश फायर विभाग के दल भी परेड में कदम ताल करेंगे। वहीं, खास आमंत्रण पर मध्य प्रदेश पुलिस के रंगरूट अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर पर्यटन विभाग महाकुंभ पर आधारित झांकी निकलेगा। श्री राम एकेडमी के छात्र-छात्राएं महाकुंभ के थीम सॉन्ग पर डांस परफॉर्मेंस करेंगे। कार्यक्रम में परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा सेना की अलग-अलग मशीनगन और तोप का भी प्रदर्शन किया जाएगा। राज्यपाल को सलामी देते हुए विधानसभा मार्ग पर ये तोपें निकलेंगी। इस दौरान हेलीकाॅप्टर से फूल बरसाए जाएंगे।

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 66 परेड निकाली जाएंगी। साथ ही 8 सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 से 11:30 बजे तक किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन भी रहेगा।

इन स्कूलों के छात्र-छात्राएं करेंगे डांस परफॉर्मेंस

पढ़ें :- राहुल गांधी ने कहा RSS की विचारधारा संविधान के खिलाफ और महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानती है, मेरा शिव-शक्ति में है विश्वास

1- श्रीराम एकेडमी के छात्र-छात्राएं द्वारा कैलाश खेर द्वारा गाए महाकुंभ गीत पर प्रस्तुति

2- उम्मीद संस्था के बच्चे और लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र द्वारा नृत्य प्रस्तुति

इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा ब्रास, पाइप बैंड का प्रदर्शन 

परेड में स्कूल के छात्र छात्राएं भी शामिल होंगे, जो न सिर्फ कदम ताल करेंगे बल्कि ब्रास, पाइप बैंड का प्रदर्शन करेंगे। इन स्कूलों नाम इस प्रकार हैं-

कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल

पढ़ें :- मेरठ में दशहरे पर भीषण हादसा, इको और स्विफ्ट की आमने-सामने टक्कर; इलाज के दौरान 3 की मौत

अटल आवासीय विद्यालय

राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय

सेंट जोजेफ कॉलेज

ब्वॉयज एंग्लो बंगाली कॉलेज

एसआर कॉलेज

लखनऊ पब्लिक स्कूल

पढ़ें :- सेंधा नमक खा रहे हैं? ज्यादा सेवन हड्डियों को कर सकता है कमजोर, आज ही हो जाएं सावधान

सिटी मांटेसरी स्कूल

Advertisement