लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के मंगलवार देर सआदतगंज थाना (Saadatganj Police Station) क्षेत्र के अंबरगंज (Ambarganj) में उस वक्त तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब धर्मगुरु के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट से भड़के लोगों ने आरोपी के घर को घेर लिया पथराव शुरू कर दिया। कमेंट करने वाले युवक सैफ के घर को भीड़ ने घेरकर नारेबाजी भी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमेंट करने वाले युवक को हिरासत में लिया और भीड़ को शांत करवाया।
पढ़ें :- अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में की दारू पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर निलंबित
लखनऊ थाना सआदतगंज अंतर्गत सोशल साइट पर विवादित पोस्ट को लेकर शुरू हुआ बवाल जमकर हुई नारे बाज़ी में चले ईट पत्थर बताया जा रहा धर्म गुरु को लेकर की गई थीं टिप्पणी जिसके बाद लोग में दिखा आक्रोश और जमकर हुई नारे बाज़ी @LkoCp @DCPWEST1 @Adcpwestlko @Uppolice @lkopolice @AmirSabri110 pic.twitter.com/RaucW8JJUh
— आरिफ़ रिज़वी (@ArifRiz95724260) February 4, 2025
बदला लेने के लिए इंस्टाग्राम पर की थी पोस्ट
पढ़ें :- मिशन शक्ति फेज-6.0: नौतनवा में एक दिन की प्रतीकात्मक सभासद बनीं छात्रा सिमरन वर्मा
सैफ नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर उससे हुई पूछताछ को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी सैफ को इलाके के ही कुछ लड़के चिढ़ाते थे, जिससे परेशान होकर और बदला लेने के लिए उसने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से धर्मगुरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ लोगों को मेंशन किया और पोस्ट कर दी। आरोपी की प्रोफाइल में पोस्ट देखकर दूसरा पक्ष भड़क गया और आक्रोशित होकर देर रात ही सैंकड़ों की संख्या में लोगों को लेकर आरोपी के घर पहुंच गया।
आरोपी के घर का दरवाजा तोड़ने लगी भीड़, मौके पर पहुंची थी पुलिस
बताया जाता है कि आरोपी के घर पहुंची आक्रोशित भीड़ ने सैफ के घर पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए उसके घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। मौके ओर माहौल खराब होने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर भीड़ को शांत कराया गया है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आरोपी सैफ से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आक्रोशित लोगों ने आरोपी सैफ के घर पर पथराव किया। दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक पथराव की सूचना गलत है। मामले में तहरीर नहीं मिली है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।