Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Luxurious Party On Plane : उड़ते एयरोप्लेन में करें पार्टी, जानें प्रति घंटे का किराया

Luxurious Party On Plane : उड़ते एयरोप्लेन में करें पार्टी, जानें प्रति घंटे का किराया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Luxurious Party On Plane : पार्टी करने के दीवानों को हमेशा नई नई जगह पर जा कर पार्टी करना पसंद होता है। पार्टी के कुछ नया इसके लिए पार्टी लवर कुछ भी खर्च करने को तैयार रहते है। सोचिए अगर आपको उड़ते एयरोप्लेन में पार्टी करने का मौका मिले तो ये आपके लिए कैसा अनुभव होगा। पार्टी लवर के लिए भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन के लग्जरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप ने प्राइवेट जेट पर शानदार एक्सपीरियंस उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्‍ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

इसके लिए सिर्फ 11-12 लाख रुपए प्रति घंटे का किराया चुका कर आप भी एरोप्लेन में पार्टी कर सकते हैं। कबीर मूलचंदानी की 5 होल्डिंग्स नाम की कंपनी ने Party On Plane सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। कबीर मूलचंदानी की 5 होल्डिंग्स ने 16 यात्रियों की कैपेसिटी वाली नॉनस्टॉप फ्लाइट एंटरटेनमेंट सुविधा शुरू की है। कबीर मूलचंदानी की यह कंपनी दुबई में बनाई गई है।

इस पार्टी जेट में एलईडी लाइट्स, लग्ज़री बेडरूम वाले सभी फीचर्स उपलब्ध हैं, जिसमें एक किंग साइज बेड भी शामिल है। स्पा स्टाइल का शावर दिया गया है, 8 लोगों के लिए डाइनिंग टेबल की भी व्यवस्था है। इस तरह की कई और सुविधा भी दी गई है। कबीर मूलचंदानी की कंपनी लग्जरी पार्टी, होटल और रिसॉर्ट के लिए जानी जाती है।

दुबई स्थित कंपनी ने गुरुवार को खुलासा किया कि वह अब फ्लाई फाइव के लिए रिजर्वेशन ले रही है। कोई भी 12 घंटे तक चलने वाली यात्रा के लिए उड़ान आरक्षित कर सकता है।

पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया
Advertisement